फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Navratri begins tomorrow; the auspicious time for *Kalash Sthapana* is from 8:05 AM to 12:24 PM.

नवरात्र कल से, कलश स्थापना के लिए सुबह 8:05 से 12:24 बजे तक मुहूर्त

Fri, 09 Oct 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Navratri begins tomorrow; the auspicious time for *Kalash Sthapana* is from 8:05 AM to 12:24 PM.
हरदोई। शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से होगी। पहले दिन श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर कलश स्थापना करेंगे। कलश स्थापना के लिए सुबह 8:05 से दोपहर 12:24 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और विदाई चरणायुध (मुर्गे) पर की मान्यता है। नवरात्र को लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिनों की पूजा शुरू होगी। श्रद्धालु मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। देवी के वाहन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता है। आचार्य सनत्कुमार मिश्रा और शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि 11 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है। मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने से फल उत्तम रहेगा और वर्षा-जल की वृद्धि माना जाता है। बताया कि घटस्थापना मुहूर्त चंचल बेला में सुबह 8:05 से 9:31 बजे तक और इसके बाद अमृत बेला में 9:31 से 12:24 बजे और अभिजीत मुहूर्त बेला में 11:36 बजे से 12:24 बजे तक है।
विज्ञापन

बताया कि देवी पुराण में वाहन निर्धारण का प्रसिद्ध श्लोक भी है। हाथी पर देवी के आगमन के संबंध में परंपरागत फल-विचार में अच्छी वर्षा, धन-धान्य की वृद्धि और समृद्धि का संकेत माना गया है। मंगलवार को विदाई होने से वाहन घोड़ा या चरणायुध (मुर्गा) के मत मिलते हैं। 18 अक्तूबर को महाष्टमी व्रत होगा। 20 अक्तूबर मंगलवार को सुबह 9:35 बजे के बाद व्रत परायण करना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed