{"_id":"6543f361df15efc9f5065ec4","slug":"nation-cannot-become-powerful-without-empowering-half-the-population-yogi-adityanath-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6014-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी को सशक्त किए बिना सामर्थ्यवान नहीं बन सकता राष्ट्र : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी को सशक्त किए बिना सामर्थ्यवान नहीं बन सकता राष्ट्र : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को सशक्त किए बिना कोई राष्ट्र सामर्थ्यवान नहीं बन सकता। वर्ष 2014 के बाद से हालात बदले हैं। अब योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं। सामान्य शिक्षक से लेकर चंद्रयान तक के अभियान से आधी आबादी जुड़ी हुई है। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं को डबल इंजन की सरकार पूरी शिद्दत से लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने 541 करोड़ रुपये के 217 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उधरनपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों में पहले से ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद अब नए परिसीमन में जो भी आंकड़े सामने आएंगे, उनमें से एक तिहाई पद लोकसभा और विधानसभा में आरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि यह समर्थ और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
कहा कि पहले बेटी की शादी के लिए पिता को कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने बेटी की पढ़ाई से लेकर उसे आत्मनिर्भर बनाने तक और शादी तक की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने केंद्र ओर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली बेटियों का सम्मान समारोह जल्द ही आयोजित किए जाने की बात कही। कहा कि एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम्स, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में किसी भी विधा में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को राज्य सरकार नौकरी देगी। पूर्व में पदक जीतकर डिप्टी एसपी की नौकरी पाने वाले ललित उपाध्याय का उल्लेख भी मुख्यमंत्री ने किया।