{"_id":"69f0f0b7452cd921b6047128","slug":"nasyol-gopals-headmaster-suspended-for-negligence-assistant-teachers-salary-withheld-hardoi-news-c-213-1-hra1021-148836-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापरवाही पर नस्योल गोपाल के प्रधानाध्यापक निलंबित, सहायक अध्यापक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापरवाही पर नस्योल गोपाल के प्रधानाध्यापक निलंबित, सहायक अध्यापक का वेतन रोका
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के नस्योली गोपाल में गर्रा नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत होने का मामला तूल पकड़ गया है। दरअसल विद्यालय समय में ही छात्र स्कूल से निकलकर नहाने पहुंच गया था। मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है जबकि सहायक अध्यापक का वेतन रोक दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
शाहाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नस्योली गोपाल में सुबोध कुमार कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को वह विद्यालय समय में ही स्कूल से नहाने के लिए गांव के पास गर्रा नदी में चला गया था। वहीं डूबकर उसकी मौत हो गई थी। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था। शाहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने इसे लेकर एक गोपनीय रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह को भेजी थी।
इसमें बताया गया कि सुबोध सोमवार को 11 बजे मिड-डे मील वितरण के दौरान विद्यालय से निकल गया था। विद्यालय आने के बाद सुबोध के उसके विद्यालय परिसर से बाहर चले जाने के लिए प्रधानाध्यापक जैनेंद्र कुमार और सहायक अध्यापक दिलशाद अंसारी की जांच में लापरवाही मिली थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध कर दिया है। जांच पूरी होने तक सहायक अध्यापक का वेतन भी रोक दिया गया है। विस्तृत जांच के लिए बिलग्राम और माधौगंज खंड शिक्षा अधिकारी की समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
अवकाश लेकर गया था बच्चा
प्रधानाध्यापक जैनेंद्र कुमार ने बताया कि सुबोध की मां बीमार चल रही हैं। छात्र ने सहायक अध्यापक दिलशाद अंसारी को बताया कि उसकी मां बीमार हैं। इसलिए वह घर जा रहा है। मां के बीमार होने पर उसको छुट्टी दे दी गई थी। विद्यालय के बाहर निकलने के बाद वह गांव के बच्चों के साथ नदी पर नहाने चला गया। उन्होंने घटना पर अफसोस जताया।