फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh saved his own credibility and party's reputation with better strategy.

Hardoi News: बेहतर रणनीति से नरेश ने बचाई खुद की साख, पार्टी की प्रतिष्ठा

Sun, 09 Jun 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Naresh saved his own credibility and party's reputation with better strategy.
हरदोई। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं और सरकार गठन की तैयारी दिल्ली में चल रही है।
विज्ञापन

हरदोई और मिश्रिख लोकसभा सीट भाजपा एक बार फिर जीतने में कामयाब रही, लेकिन पार्टी को मिले वोटों से लेकर जीत तक का अंतर घट गया। ऐसे में अब एक बार फिर जनचर्चा है कि नरेश अग्रवाल ने बेहतर रणनीति के सहारे अपनी साख बचाने में कामयाबी हासिल कर ली और पार्टी की प्रतिष्ठा भी बचाने में कामयाब रहे।
हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया तो 18 अप्रैल को शुरू हुई थी, लेकिन दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल ने दोनों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति मनपसंद प्रत्याशियों को टिकट मिलने के साथ ही बनाना शुरू कर दी थी। हरदोई से जय प्रकाश और मिश्रिख से अशोक रावत को ही टिकट दिए जाने की पैरवी नरेश अग्रवाल अपने संबंधों संपर्काें के जरिए कर रहे थे। प्रत्याशी घोषित होने के बाद 25 से 30 मार्च के बीच ही उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग वर्गाें के लोगों से बैठक कर रणनीति बना ली थी। इसी रणनीति के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में काम हुआ और उसका नतीजा चार जून को सामने भी आया। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी बढ़त भाजपा के जय प्रकाश को सदर विधानसभा क्षेत्र में ही मिली। यहां भाजपा प्रत्याशी को 24 हजार वोटों से ज्यादा की बढ़त मिली।
विज्ञापन


सात बार विधायक और दो बार राज्य सभा के सदस्य रहे नरेश अग्रवाल प्रदेश सरकार में ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। उम्र के सातवें दशक में भी नरेश अग्रवाल मेहनत करने में कसर नहीं छोड़ते। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद नरेश अग्रवाल ने हरदोई जनपद में 20 छोटी बड़ी जनसभाएं की थीं। इन चुनावों में वह खुद को ही प्रत्याशी मानने की बात समर्थकों से कहते थे। नरेश अग्रवाल के बेटे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी 26 जनसभाएं जिले भर में की थीं। नरेश अग्रवाल के छोटे भाई जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी तकरीबन 25 छोटी बड़ी जनसभाएं नरेश अग्रवाल के निर्देश पर अलग अलग इलाकों में की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed