फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan Seva group reduced Babylon's burden in daughter's marriage

बेटी की शादी में बाबुल का बोझ नारायण सेवा समूह ने किया कम

Sat, 21 Nov 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Narayan Seva group reduced Babylon's burden in daughter's marriage
फोटो-12-निर्धन कन्या के विवाह से पूर्व सामग्री देते नारायण सेवा समूह के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। नारायण सेवा समूह के पदाधिकारियों ने एक बार फिर से निर्धन मां की बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री से लेकर कपड़े व उपहार भेंट किए। पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उसके घर जाकर मदद की व बेटी के अच्छे भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शहर के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी स्व. राम प्रसाद की बेटी मेघा अपनी मां के साथ रहती है। मां कांती लोगों के घरों में काम करके अपना व बेटी का भरण-पोषण कर रही है। मां ने लोगों से संपर्क साधकर बेटी का विवाह तय कर दिया लेकिन किस तरह कर पाएगी इसको लेकर चिंताएं थीं। लेकिन यह चिंता की लकीरें नारायण सेवा समूह के पदाधिकारियों ने काफी हद तक कम कर दीं। शुक्रवार को संचालक डॉ. जयराम गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पहुंचकर बिटिया की शादी के लिए राशन सामग्री सहित भोजन की व्यवस्था की।
विज्ञापन

उपहार स्वरूप बिटिया को साड़ी, चुनरी व दूल्हे को कपड़े आदि दिए। शादी में उपयोग के लिए द्वारचार के बर्तन, प्रेशर कुकर, गैस चूल्हा आदि सामान भी भेंट किया। संचालक ने बताया कि समूह ने दूसरी बेटी की शादी के लिए भी व्यवस्था की है। आगे भी इस तरह की मदद जारी रहेगी। इस मौके पर प्रियम मिश्रा, वैभव त्रिपाठी, सौरभ सिंह, रेखा पांडे, सुमित अवस्थी, प्रियंक पांडे, तरंग जैन, आशीष सोलंकी, अमित सिंह, शुभम शुक्ला, अंशुमान द्विवेदी, अरुण सिंह, नीता सिंह, राजीव मोहन अवस्थी, भगवान शरण गुप्ता, सोमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed