फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan Seva Group presented dhoti and kurta to 51 Batuks.

Hardoi News: नारायण सेवा समूह ने 51 बटुकों को धोती कुर्ता भेंट किया

Sun, 27 Oct 2024 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Narayan Seva Group presented dhoti and kurta to 51 Batuks.
हरदोई। नारायण सेवा समूह ने रविवार को दीवाली के मौके पर संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत बटुकों को धोती कुर्ता भेंट किया। समूह सदस्यों ने रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में निराश्रित व जरूरतमंदों को भी वस्त्र व भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

दीवाली को लेकर नारायण सेवा समूह ने वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने संस्कृत विद्यालय में वेदों का अध्ययन कर रहे बटुकों को धोती और कुर्ता का वितरण किया। बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की। समूह सदस्यों में प्रियम मिश्रा और सुमेर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 51 बटुकों को धोती कुर्ता दिया गया। राम स्नेही द्विवेदी और प्रभुदयाल गुप्ता ने बताया कि निराश्रितों और जरूरतमंदों को भी बुलाया गया। उनमें महिलाओं को साड़ी और पुरूषों काे धोती कुर्ता दिया गया। जरूरतमंदों को भोजन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर ब्रह्म दयाल वाजपेई, रामशंकर शुक्ला, अरुण सिंह, बृजपाल सिंह, नरेश कुमार, मनमोहन सिंह, नितिन मिश्रा, रामआसरे रस्तोगी, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल व शंभू दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed