{"_id":"61a90e00a89cb8363d2ffd6b","slug":"nadi-me-kuda-hardoi-news-knp6673456191","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में छात्र ने नदी में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में छात्र ने नदी में छलांग लगाई
विज्ञापन
फोटो-19-गर्रा नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। सांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौरा में कक्षा 11 के छात्र ने घरेलू विवाद से नाराज होकर गांव के पास से निकली गर्रा नदी में छलांग लगा दी। दिन भर उसे खोजने की कोशिश चलती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
ग्राम रौरा निवासी सुमित (15) सांडी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों के मुताबिक सुमित का बुधवार रात परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद सुमित का कोई पता नहीं चला।
कुछ ग्रामीणों ने सुमित के नदी में कूदने की परिजनों को जानकारी दी और चप्पलें नदी के किनारे रखे होने की बात कही। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सुमित को तलाशने का अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चला, देर शाम अंधेरा होने पर अभियान बंद हो गया।