फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: हरदोई नगर पालिका में होंगे 35 वार्ड, 1.98 लाख हो जाएंगे मतदाता - A

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
NA
खास खबर....
विज्ञापन

फोटो 12 नगर पालिका परिषद हरदोई

हरदोई पालिका में होंगे 35 वार्ड, 1.98 लाख हो जाएंगे मतदाता
- सीमा विस्तार पर नगर पालिका परिषद ने लगाई मोहर
- 70 हजार से अधिक मतदाता सूची में होंगे शामिल
अनुभव अवस्थी
हरदोई। शहर के सीमा विस्तार पर नगर पालिका परिषद ने अपनी मोहर लगा दी है। पालिका प्रशासन ने 1620 आपत्तियों का निस्णारण करके फाइल शासन को भेज दी है। सब सही रहा तो जल्द ही नगर पालिका की सीमा 11 वर्ग किलोमीटर और बढ़ जाएगी। विस्तार में शहर से सटे 10 गांवों को जोड़े जाने के बाद यहां 35 वार्ड हो जाएंगे। वहीं मतदाताओं की संख्या भी बढ़कर 1.98 लाख के करीब हो जाएगी। अभी तक यहां नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। जिसमें लगभग 1.26 लाख मतदाता है। अनुमान के मुताबिक लगभग 70 हजार से अधिक नए मतदाता नगर पालिका की नई सूची में शामिल होंगे। सीमा विस्तार होने से गांवों का अनुमानित क्षेत्रफल 5146.917 हेक्टेयर नगर सीमा में शामिल हो जाएगा। नगर पालिका परिषद से प्रस्ताव पास होने के बाद जिलाधिकारी ने प्रस्ताव की हार्ड और साफ्ट काॅपी संस्तुति सहित शासन को भेजी है।
शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही नगर पालिका परिषद की सीमा 09 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 20 वर्ग किलोमीटर हो जाएगी। नगर पालिका के सीमा विस्तार की करीब 12 साल पहले प्रक्रिया शुरू हुई थी। शासन की ओर से इसके लिए कई मानक भी तय किए गए थे। अब पालिका ने सभी प्रकार के मानक पूरे करके शासन को प्रस्ताव प्रशासन के माध्यम से भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही शासन से सीमा विस्तार के प्रस्ताव को अनुमति मिल जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीमा विस्तार के प्रस्ताव की हार्ड और साफ्ट कॉपी संस्तुति के साथ शासन को भेजी गई है। शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही शहर सीमा से सटी 10 ग्राम पंचायत व उनके मजरों का निकाय में विलय हो जाएगा। - एमपी सिंह, जिलाधिकारी
------------------------------
प्रस्ताव में ये गांव किए शामिल
बेहटाचांद, धियर महोलिया, रामनगर, नानकगंज, बहलोली, हरदोई देहात, कोर्रिया, अंनेगबेहटा, महोलिया शिवपार (पूरी ग्राम पंचायत) और नघेटा (पूरी ग्राम पंचायत)

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी
-----------------------------------
हरदोई शहर की कुल जनसंख्या : 1,26,851
66,352 पुरुष 60,499 महिला
बढ़ने के बाद जनसंख्या : 1,98,028
1,04,618 पुरुष 93,410 महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed