{"_id":"63cec5836bb90b7fa9162bd8","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-knp1004-54444-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से वृद्घा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से वृद्घा की मौत
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से वृद्घा की मौत
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में महुआ डांडा-सरैया संपर्क मार्ग पर बाइक सवार ने खेत से घर वापस आ रही वृद्घा को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
ग्राम कृष्णापुर मजरा सैयापुर निवासी राम देवी (55) सोमवार शाम खेत से घर वापस आ रही थी। महुआडांडा- सरैया मार्ग पर एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीररूप से घायल हो गई। महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के भतीजे प्रधान परमेश्वर ने बताया कि उनकी चाची खेत पर मवेशियों को भगाने गई थी। रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रामदेवी के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है ।