फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: श्रद्धालु की मौत पर बवाल,मार-पीट के दौरान की फायरिंग

Sun, 05 Feb 2023 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
NA
गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु की हादसे में मौत, मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन

- पूर्णमासी स्नान करने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे श्रद्धालु, प्रधान पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पूर्णमासी पर गंगा स्नान करने जा रहे सड़क किनारे दो श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इस बीच हुए बवाल के दौरान मारपीट होने के साथ ही फायरिंग की गई। इतना ही नहीं स्कार्पियो सवार लोगों ने प्रधान और उनके ट्रैक्टर चालक पर रिवाल्वर की बट से हमला कर घायल कर दिया।
सुरसा थाने के दहिती शकूरपुर गांव निवासी ठाकुर सिंह का कहना है उसका भाई संतराम ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णमासी का गंगा स्नान कराने के लिए जा रहा था। बिलग्राम से कुछ दूर पहले हाईवे किनारे ट्रैक्टर खड़ा करके कुछ श्रद्धालु नीचे उतर कर खड़े हो गए। इनमें संतराम और छोटे भी शामिल था। दोनों ट्राली के पीछे सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने संतराम और छोटे को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में संतराम (36) की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने स्कार्पियो को रोकना चाहा, तो स्कॉर्पियो सवार लोगों ने वहां पास के गांव से कुछ लोगों को बुला लिया। वहां लोगों के पहुंचते ही बवाल होने लगा, लाठी-डंडों से मारपीट की गई और हवाई फायरिंग हुई। इतना ही नहीं स्कार्पियो सवार लोगों ने वहां बीच-बचाव कर रहे प्रधान अनुराग सिंह और उनके साथी ट्रैक्टर चालक अशोक पर रिवाल्वर की बट से हमला करते हुए घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात हुए बवाल की खबर ने खलबली मचा दी। हादसे में घायल श्रद्धालु छोटे को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed