फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर ई- रिक्शा मोबाइल नगदी लूटी

Sat, 04 Feb 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 04 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
NA
बदमाशों ने बेहोश कर लूटा ई-रिक्शा, मोबाइल व नकदी
विज्ञापन

- भड़ायल गांव के पास सड़क किनारे चालक को फेंक कर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मार्ग पर ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर बदमाशों ने ई-रिक्शा सहित मोबाइल व नकदी लूट ली।
जनपद सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के गांव गुलरिहा निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 31 जनवरी 2023 की शाम दो अज्ञात लोगों ने उसका ई-रिक्शा बुक करके टड़ियावां ले गए। रास्ते में शाम करीब 4:30 बजे हरिहरपुर पहुंचे। जहां दोनों ने ठेके पर ई-रिक्शा रुकवाकर शराब पी। इसके बाद रास्ते में पीपल चौराहा से पहले दोनों ने उसे रुमाल सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। रात करीब डेढ़ बजे उसे होश आया तब वह सड़क के किनारे पड़ा था। उसका ई-रिक्शा, मोबाइल और 950 रुपये गायब थे। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना सीतापुर जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed