{"_id":"63cec6b1e7d947381b73b7a2","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-53922-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से दो युवक कर रहे थे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से दो युवक कर रहे थे दुष्कर्म
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से युवक कर रहे सामूहिक दुष्कर्म
- एसपी से की शिकायत, छात्रा बोली, देह व्यापार में चाहते हैं ढकेलना, मांग रहे दो लाख रुपये
- कोचिंग जाते समय रास्ते में कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद बनाया था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एसपी साहब दो साल पहले कोचिंग जाते समय दो युवकों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद से दोनों उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। अब उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, नहीं तो देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह बात सोमवार को बीएससी की छात्रा ने एसपी राजेश द्विवेदी से बताई। इस पर एसपी ने सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह को तुरंत तलब करते हुए सारे मामले पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मामला लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ने जाती थी। इसी बीच तेरिया निवासी प्रदुम्न मिश्रा और सकरा निवासी योगेश सिंह उर्फ गोकू उसे रास्ते में रोक कर छेड़खानी करते था। छात्रा का आरोप है कि करीब दो साल पहले उन दोनों ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। वह बेहोश हो गई, तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं।
सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी के सामने पहुंची छात्रा का कहना था कि आरोपी दोनों युवक उसे देह व्यापार करने के लिए कहते थे। वीडियो डिलीट करने के लिए दो लाख रुपये मांग रहे हैं। एसपी के आदेश के बाद एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह को तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्रा को महिला थाना एसएचओ के साथ मेडिकल के लिए भेज दिया। इधर देर शाम एसएचओ लोनार विनोद कुमार यादव ने आरोपी प्रदुम्न मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। वहीं मास्टरमाइंड बताया गया योगेश सिंह फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।