{"_id":"680525b25fa1c35b8e0208da","slug":"murder-report-filed-against-four-persons-on-courts-order-in-case-of-death-of-a-youth-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130015-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बिलग्राम। बीते साल आठ दिसंबर को संदिग्ध हालात में फंदे से युवक का शव मिलने के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अमन (22) का शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतक के पिता राम प्रकाश समेत कई परिजनों ने अमन की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इन आरोपों की अनदेखी कर दी थी। राम प्रकाश ने घटना को लेकर वाद न्यायालय में दर्ज कराया था।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छिबरामऊ निवासी प्रमोद कुमार, सोबरन और सुनील के साथ ही हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा निवासी धीरू पर भी बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका देने का मामला दर्ज किया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के खिलाफ भी महिला उत्पीड़न संबंधी एक मामला हरपालपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। तत्कालीन हालात में युवक के खुदकुशी किए जाने की बात भी सामने आई थी। अब मामले की जांच फिर से की जा रही है।