फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Municipality ready to deal with jam, double attack on ferries

जाम से निपटने को पालिका तैयार, फेरी वालों पर दोहरी मार

Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipality ready to deal with jam, double attack on ferries
फोटो-11-नगर पालिका सभागार में सफाई नायकों की बैठक को संबोधित करते अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला। - फोटो : HARDOI
हरदोई। होली के त्योहार पर शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार शाम पालिका ने अभियान चलाकर नॉन वेंडिंग जोन में ठेला लगाने वालों से दोगुना जुर्माना वसूल किया। फेरी वालों का कहना है कि दूनी रकम लेकर रसीद काटकर त्योहार पर गरीबों पर दोहरी मार की जा रही है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से शहर के नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा और अस्पताल रोड पर फेरी वालों से पालिका ने जुर्माना वसूला। पालिका ईओ रविशंकर शुक्ल का कहना है कि नॉन वेंडिंग एरिया में दुकान लगाने पर जुर्माना वसूला जाता है। त्योहार को लेकर शहर में भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, ऐसे में इनको चेतावनी दी गई है। जुर्माना बढ़ाकर फेरी वालों को नॉन वेंडिंग एरिया में बिक्री करने से रोका जाएगा। ताकि जाम की समस्या गंभीर न हों। बुधवार शाम कई मार्गों पर चले अभियान में 30 दुकानदारों से 12 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं दोगुनी रकम लेकर रसीद काटे जाने से फेरी वालों की परेशानी बढ़ गई है। उनका कहना है कि जब से ये नियम बना है पालिका दो सौ से तीन सौ रुपये वसूलती रही है। लेकिन त्योहार पास में देख इसे दूना कर दिया गया। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

500 रुपये की काट दी रसीद
कचहरी गेट के सामने हेलमेट बेचने वाले निर्भय पांडे का कहना है कि अभी तक पालिका ढाई सौ रुपये प्रतिमाह की रसीद काटती थी लेकिन इस बार 500 रुपये की काट दी। इससे उनके त्योहार पर बोझ सा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूना जुर्माना कहां तक सही
मेवा बेचने वाले गोलू का कहना है कि फेरी वालों से एक दम से दूना जुर्माना लेना कहां तक सही है। उनसे अभी तक 250 व 300 रुपये लिए जाते थे। अब 600 रुपये लिए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed