फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mumbai dreams fulfilled : Parul

माया नगरी ने पूरे किए सपने : पारुल

Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mumbai dreams fulfilled : Parul

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जिंदगी के कई सावन

विज्ञापन
देखने के बाद अब माया नगरी मुंबई में नाम कमा रहीं पारुल चौहान ने बताया कि उनके सपनों को मुंबई ने ही पूरा किया। आयोजक नागेंद्र मिश्र के बुलावे पर जनपद में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने आईं टीवी कलाकार ने सपनों की कहानों पत्रकारों को भी बताई।

शहर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होकर स्टार प्लस के विदाई सीरियल की सांवली सलोनी रागिनी के नाम से जानी जाने वाली पारुल ने बताया कि उनके पिता लखीमपुर में लेखपाल और मां एक घरेलू महिला हैं। बताया कि 2005 में राजस्थान में एक शादी के दौरान मुंबई से आए उनके दोस्तों ने उन्हें माडलिंग में ट्राई करने को कहा और इसी सपने के साथ वह अपने भाई के साथ मुंबई आ गई।

काफी संघर्ष के बाद जब कोई ब्रेक नहीं मिला तो वह वापस आ गईं। पर मम्मी के हौसले से वह एक बार फिर मुंबई और 2007 में बाला जी के आडिशन में सेलेक्ट हुईं। जहां उन्हें पहला ब्रेक विदाई सीरियल के लिए मिला। इसके बाद वह झलक दिखलाजा, कॉमेडी सर्कस सीजन प्रथम व द्वितीय, रिश्तों से बड़ी प्रथा तथा पुर्न विवाह में नजर आईं।

बताया कि उन्हें खाने का शौक है और बेहतर खाना बना सकती हैं। इसके अलावा एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग का भी शौक है। डायरेक्ट नागेंद्र मिश्र के साथ कई शो में काम कर चुकी हैं और आगे भी करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed