फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mrhba , Jsne Amde rasool

मरहबा, जश्ने आमदे रसूल

Wed, 23 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Wed, 23 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mrhba , Jsne Amde rasool
हरदोई। सलाम उस पर कि जिसने बादशाही में फकीरी की, सलाम उस पर कि जिसने बेकसों की दस्तगीरी की। ईदमीलादुन्नबी घर घर दुरुद और सलाम की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


पैगंबर-ए-इस्लाम की विलादत पर शहर व आसपास के नगर रोशनी में नहाए हुए हैं। जश्ने आमदे रसूल के मौके पर कल कई जगहों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जश्न-ए-चिरागां पर कई स्थानों पर कुरानख्वानी और मीलाद का एहतेमाम किया गया।
विज्ञापन


इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअ) की यौमे पैदाइश बारहवीं तारीख को मनाई जाती है। आमदे रसूल पर जुलूस, जलसों और नातिया मुशायरों का दौर चलता है। संडीला में बारह अंजुमनों का सबसे बड़ा जुलूस गुरुवार को तहरीक परचमे मोहम्मदी की ओर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद व बिलग्राम में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाले जाने की तैयारी है। बारावफात से एक दिन पहले ही जगह- जगह मस्जिद व घरों की सजावट कर आमदे रसूल का जश्न मनाने का सिलसिला शुरू भी कर दिया गया है।  मरहबा या रसूलल्लाह की सदाओं के बीच शाने रसूल में नातियां कलाम पेश किए जा रहे हैं।

 बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्लों की दरगाहों पर सजावट की गई। घरों में भी रोशनी की गई है। आस्ताने नसीरिया पर सजावट की गई। इसके अलावा काजीपुरा स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह पर देर रात जलसा हुआ संयोजक हाजी नजमुल हसन ने बताया कि जलसे में उलमा पैगंबर साहब की सीरत बयान करेंगे। मदरसा दारुल उलूम दावतुस्सुगरा में भी जलसा हुआ।


संडीला में तहरीक परचम ए मोहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष फरीदउद्ददीन ने कहा कि बारावफात इंसानियत और अमन का पैगाम देता है। कल जुलूस में गानों की सीडी न बजाएं और न ही पटाखे आदि दगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed