{"_id":"57619a284f1c1bf21e11bd57","slug":"mps-will-develop-amethyst-pond-anshul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुनिया तालाब का विकास कराएंगे सांसद अंशुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुनिया तालाब का विकास कराएंगे सांसद अंशुल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अहिरोरी ब्लॉक के जमुनिया गांव में निकले तीर्थ चक्र का विकास भाजपा सांसद अंशुल वर्मा कराएंगे। नैमिस से जुड़े इस चक्र तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र में शामिल कराने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से धनराशि दिलाएंगे। इसके अलावा उन्होंने मामले को प्रधानमंत्री तक ले जाने की भी बात कही है। मंगलवार को चक्र तीर्थ का भ्रमण करने के बाद वह दिल्ली रवाना हुए थे।
विज्ञापन
अहिरोरी ब्लाक का ग्राम जमुनिया पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके रहस्यों को लेकर न सिर्फ जनपदीय लोग संशय में हैं बल्कि पुरातत्व विभाग की टीम भी जनपद में पहुंचकर इसके प्राचीन स्थल होने के संकेत दे गई है। इधर, भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने भी मंगलवार को स्थल पर जाकर उसका निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें इस स्थल को नैमिष का ही अंग बताया व पौराणिक दृष्टिकोण से भी इसे बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस स्थल के विकास को लेकर भी सांसद से मांग की। जिस पर उन्होंने स्थल के विकास की बात केंद्र सरकार तक पहुंचाए जाने का पूर्ण आश्वासन दिया। बुधवार को सांसद अंशुल वर्मा ने बताया कि तालाब समेत आसपास के स्थल को भव्य रूप देने के लिए एवं इसकी प्रमाणिकता सिद्ध होने के साथ ही देश के मानचित्र पर इस स्थल को उभारने के लिए वह पूरा प्रयास कर रहे हैं। यहां का पूरा परिदृश्य वह पर्यटन मंत्री के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री के पटल पर भी ले जाएंगे।
विज्ञापन