फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MP raised demand for making overbridge in the House

Hardoi News: सांसद ने सदन में उठाई ओवरब्रिज बनाने की मांग

Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
MP raised demand for making overbridge in the House
संडीला। नगरवासियों को रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद अशोक रावत ने लोक सभा में मुद्दा उठाया और अंडरपास व ओवरब्रिज बनने में हो रही देरी का कारण पूछा और उसके निर्माण को शुरू कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

नगर के बीच से गुजरी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न होने के कारण प्रतिदिन जाम लगाता है। इससे नगरवासी घंटों जाम में परेशान रहते है। जाम में बच्चों के वाहन और एंबुलेंस आदि भी फंस जाते है। इस समस्या को अमर उजाला ने 23 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने पर सांसद अशोक रावत ने उसे गंभीरता से लिया और बुधवार को लोकसभा में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के सामने मुद्दा रखा। उन्होंने रेल मंत्री से पूछा कि संडीला में अंडर पास व ओवरब्रिज स्वीकृत होने के बाद अभी तक बनना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उसमें विलंब क्यों हो रहा है। सांसद के सवाल के जबाव में रेल मंत्री ने बताया कि संडीला के गेट संख्या 247 मुख्य क्रासिंग के आस-पास घनी बस्ती के कारण निर्माण नहीं हो सकता। गेट संख्या 248 बरौनी क्रासिंग पर पुल निर्माण के लिए तकनीकी टीम की ओर से सर्वे कार्य काम शुरू कर दिया गया है। गेट संख्या 249 सेंट थेरेसा बाईपास क्रासिंग पर 2021-22 में स्वीकृति दी जा चुकी है, रेलवे के द्वारा उसके हिस्से पर काम करने के लिए निविदा कर दी गई हैं। इसके अलावा सांसद ने संडीला तहसील में स्थित हत्याहरण धर्मिक स्थल को स्वदेश दर्शन योजना के तहत शामिल करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed