{"_id":"698384e45373a80e3f0ea54b","slug":"mp-met-railway-minister-to-get-an-over-bridge-constructed-at-balamau-railway-crossing-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144433-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद
विज्ञापन
फोटो-15- रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र देते सांसद अशोक रावत। स्रोत: स्वयं
कछौना। मिश्रिख के सांसद अशोक रावत ने बुधवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बालामऊ रेलवे जंक्शन की क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की।
सांसद अशोक रावत ने बताया कि बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे क्रॉसिंग है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान यह क्रॉसिंग बंद कर दी जाती है। क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार इसमें प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस में मरीज की मौत भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री से मिलकर बालामऊ जंक्शन पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाने की मांग की है। निर्माण हो जाने से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। सांसद ने दावा कि रेलमंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है।
संडीला में अटल जी की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग
सांसद अशोक रावत ने बुधवार को संसद में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा संडीला में स्थापित किए जाने की मांग उठाई। सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संडीला से गहरा नाता रहा है। संडीला में रहकर अटल जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विस्तार का कार्य किया था। यहां रहकर अटल जी ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण भी किया है। स्थानीय लोग अटल जी की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग कर रहे हैं। सांसद ने तहसील परिसर या फिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कराने की मांग संसद में उठाई है।