{"_id":"6b0c620c63ee02f2680e8df5","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160952-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-13-जय श्याम। फाइल फोटो
हरदोई। साढू और साली को उनके घर छोड़कर वापस जा रहे बाइक सवार को शनिवार देर शाम किसी वाहन ने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में आई गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजन को सूचना दी। घटना बिजपुरवा-बांगरमऊ मार्ग की है।
उन्नाव के बांगरमऊ थानाक्षेत्र के बिखरियापुर निवासी जय श्याम (35) दिल्ली के सीलमपुर स्थित एक फैक्टरी में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। दिवाली में वह गांव आया था और तब से यहीं था। जय श्याम के साढू संतराम का मकान मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हीरापुरवा गांव में है। शनिवार को जय श्याम साढू संतराम और साली रामश्री को छोड़ने बाइक से हीरापुरवा गया था। देर शाम वहां से वापस गांव जा रहा था। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिजपुरवा और लोनार के बीच किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयश्याम उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजन को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी सुंदरा और दो बेटे हैं। प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित हो जाने से हादसा होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।