{"_id":"6a4d3a25ae425c1caa07b8be","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-truck-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152733-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-24-अमित यादव। फाइल फोट
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के जंगबहादुरगंज मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर से वापस गांव जा रहा था। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र के टिकरा कला निवासी अमित यादव (26) खेती में पिता महिपाल का सहयोग करते थे। अमित की बहन रीती यादव का घर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सरेहजू में है। मंगलवार को वह बहन के घर गया था। शाम लगभग 4:30 बजे बाइक से वह सरेहजू से वापस अपने गांव जाने के लिए निकला था।
पिहानी जंगबहादुरगंज मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमित को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। स्थानीय लोगों ने ट्रक नंबर के बारे में जानकारी दी है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।