फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother's condition deteriorated on the 8th day of delivery, death

Hardoi News: प्रसव के 8वें दिन बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत

Fri, 05 Apr 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother's condition deteriorated on the 8th day of delivery, death
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भेलखेड़ा गांव निवासी महिला की प्रसव के 8वें दिन हालत बिगड़ गई। रात में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भेलखेड़ा निवासी प्रदीप की पत्नी सोनी (35) को प्रसव पीड़ा होने पर 27 मार्च को टड़ियावां स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया था। तीन अप्रैल को अस्पताल से सोनी को छुट्टी दे दी गई और वह अपनी ससुराल चली गईं।
विज्ञापन

बुधवार को घर पर ही सोनी की हालत दोपहर में बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर फिर से टड़ियावां के प्राइवेट अस्पताल गए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल में भी चिकित्सक ने सोनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मृतका के भाई टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली निवासी अनुराग ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed