{"_id":"691f54035b617d232c0767f5","slug":"mother-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-car-son-and-daughter-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140622-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा-बेटी घायल
विज्ञापन
फोटो-12- इमरजेंसी वार्ड के बाहर मौजूद मृतका देवेंद्री देवी के परिजन। संवाद
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया। बेटा-बेटी का इलाज किया गया। मौके से कार समेत चालक भाग गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के झरसा केसरी गांव निवासी सुनील कुमार (25) खेती करते हैं। सुनील के मुताबिक, दो साल पहले गांव निवासी रामचंद्र के साथ उनका विवाद हो गया था। उसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को मुकदमे की तारीख थी। इसलिए सुबह वह मां देवेंद्री देवी (50) और बहन शिवानी (18) के साथ कचहरी जा रहे थे। सुनील हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे। इस दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसमें तीनों सड़क पर गिर गए। देवेंद्री को गंभीर चोटें आईं। सुनील और शिवानी को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने देवेंद्री को मृत घोषित कर दिया। सुनील और शिवानी का इलाज किया। परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।