Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother-in-law killed after being struck by a train; daughter-in-law critically injured

Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर सास की मौत, बहू गंभीर

Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law killed after being struck by a train; daughter-in-law critically injured
फोटो- 21- शांती। फाइल फोटो
- रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई घटना, धान काटने जा रही थीं खेत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह अवध आसाम एक्सप्रेस की चपेट में आकर सास की मौत हो गई। उनकी चचेरी बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। बहू को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर निवासी शांती (55) बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे अपनी चचेरी बहू कमला (50) के साथ धान काटने खेत में जा रही थीं। गांव और खेत के बीच से लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक निकला है। ट्रैक पार करते समय लखनऊ की तरफ से आई एक्सप्रेस ट्रेन चपेट में शांती और कमला आइ गईं। आस पास के खेतों में मौजूद किसानों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन के पायलट ने भी स्टेशन अधीक्षक को रन ओवर होने की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शांती की मौके पर ही मौत हो गई थी। कमला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इनसेट
ऑपरेशन कराने लखनऊ गए थे पति, वापस आए
शांती के परिवार में पति कृपालु, एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। कृपालु के पेट में पथरी है। बुधवार को उनका ऑपरेशन लखनऊ के पीजीआई में होना था। इसके लिए वह मंगलवार को ही बेटे के साथ लखनऊ चले गए थे। बुधवार को हुई घटना का पता चलने पर बिना ऑपरेशन के ही वापस आ गए।

फोटो- 21- शांती। फाइल फोटो

फोटो- 21- शांती। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed