{"_id":"58dd4d4b4f1c1b360763e097","slug":"mother-died-in-uncontrollable-bike-ditch-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक खाई में गिरी मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक खाई में गिरी मां की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटा खाई में गिर गए। हादसा बाइक के बेकाबू होने से हुआ। मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटा हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मृतका पाली थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव की निवासी थी। वह बेटे के साथ उन्नाव के थाना बांगरमऊ के पटकिया गांव मायके जा रही थी।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी रमाकांत की ससुराल उन्नाव के थाना बांगरमऊ के पटकिया गांव में है। गुरुवार को पत्नी श्यामलली (38), बेटे बंटी के साथ बाइक से मायके जा रही थी। हरपालपुर थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर शेखपुर गांव के पास बाइक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बाइक चला रहा बंटी हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। जिला अस्पताल में श्यामलली की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन