फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother commits suicide by hanging herself after losing her son

Hardoi News: बेटे के वियोग में मां ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Wed, 04 Feb 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mother commits suicide by hanging herself after losing her son
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के रामपुर धमेड़ी में बुधवार सुबह विवाहिता का शव मायके में फंदे से लटका मिला। विवाहिता का पति से अलगाव हो गया था और इसको लेकर 10 साल से मुकदमा चल रहा है। विवाहिता का पुत्र पति के साथ ही रहता है। इससे विवाहिता परेशान थी।
विज्ञापन

ग्राम उमरापुर के मजरा रामपुर धमेड़ी निवासी शैलेंद्र शिक्षामित्र हैं। शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने पुत्री दीपमाला (33) की शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी अनुज के साथ 17 साल पहले की थी। शादी के कुछ साल बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया था। पुत्री का एक पुत्र आयुष है। पिछले साल 10 साल से पुत्री का अलगाव का मुकदमा चल रहा। अनुज आयुष को अपने साथ रखे हुए है। इससे दीपमाला काफी परेशान रहती थीं। दीपमाला ने कई बार पुत्र को लाने की कोशिश की लेकिन उसके ससुराल वालों ने लाने नहीं दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात वह कमरे में सोने गई थीं। बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आईं। इस पर वह कमरे की ओर गए। वहां दुपट्टे के फंदे से दीपमाला का शव लटका देखा। शव देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed