{"_id":"6a4d3a87281a72c7e7047558","slug":"mother-and-newborn-die-at-private-hospital-relatives-block-road-with-bodies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152759-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्राइवेट अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजन ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्राइवेट अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजन ने शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार शाम जच्चा बच्चा की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने दोनों शव सड़क पर रखकर संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों शव कब्जे में ले लिए। इसके बाद जाम खुल गया। इस सबके बीच संचालक अस्पताल में ताला डालकर भाग निकला।
रसूलपुर ब्रम्हनान निवासी दिनेश दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सीमा (27) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सीमा को सोमवार सुबह बेहंदर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि दिन में लगभग 11:30 बजे ऑपरेशन से प्रसव हुआ। सीमा ने पुत्र को जन्म दिया। शाम लगभग 4:30 बजे जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सक थे ही नहीं और अप्रशिक्षित लोगों से ऑपरेशन करा दिया गया।
इसके बाद परिजन जच्चा बच्चा के शव लेकर संडीला बांगरमऊ मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। अतिरिक्त निरीक्षक प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। इस पर उन्होंने शिकायत देने को कहा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन मान गए। अतिरिक्त निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।