{"_id":"5f415ca88ebc3e3cb961ae43","slug":"mother-and-child-died-in-hardoi-hardoi-news-knp5782501120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद शाहाबाद में जच्चा बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद शाहाबाद में जच्चा बच्चा की मौत
विज्ञापन
हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कचूरा में घर पर ही प्रसव के बाद शुक्रवार को जच्चा बच्चा की मौत हो गई। शनिवार सुबह प्रसूता के पिता ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाकर घटना की जानकारी शाहाबाद कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।
ग्राम कचूरा निवासी उमा शंकर खेती करता है। लगभग तीन वर्ष पहले उसने गांव निवासी रूबी (25) पुत्री भारत के साथ कोर्ट मैरिज की थी। रूबी गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह उसने गांव में ही स्थित घर में पुत्र को जन्म दिया। दिन में लगभग दस बजे रूबी की हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई ।
लगभग पांच घंटे बाद दोपहर में पौने तीन बजे नवजात ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह रूबी के पिता भारत ने कोतवाली में जच्चा-बच्चा की मौत होने की सूचना दी। भारत ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने रूबी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
इसके कारण ही उसे अस्पताल प्रसव के लिए नहीं ले गए। घर में ही प्रसव हुआ और इसके बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।