{"_id":"670c01c92ca4cc5eeb092948","slug":"more-than-two-crore-dumps-in-60-gram-panchayats-no-facilities-in-villages-hardoi-news-c-213-1-hra1001-121111-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 60 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ से अधिक डंप, गांवों में सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 60 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ से अधिक डंप, गांवों में सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
हरदोई। 60 ग्राम पंचायतों में विकास, खरीदारी और अन्य काम के लिए सिंगल नोडल एकाउंट में करीब दो करोड़ से अधिक रुपये डंप हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से मिलने वाले बजट के खर्च में जिम्मेदार लापरवाही कर रहे हैं। खर्च में लापरवाही से ग्रामीणों को सुविधा-सहूलियत नहीं मिल पा रहीं हैं और शासन स्तर पर जिले की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में सिंगल नोडल एकाउंट (एसएनए) में बजट जारी करने के साथ ही प्रधान और पंचायत सचिवों को खर्च की लिमिट के साथ ही जिम्मेदारी दी जाती है। जिममेदारों की खर्च में कंजूसी से कई ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में बजट डंप हो गया है। सरायं कमालुद्दीनपुर में 17,46,000 रुपये, कायमपुर, टोडरपुर में 7-7 लाख, अस्योली, औड़ेरी, भदसेन, भानापुर जनियामऊ, जाहिदपुर, कमोलिया, कछेलिया, केशवन, ललुआमऊ, पतसेनी देहात, सहादतनगर, सकतपुर, सिरसा, थमरवा में 5-5 लाख रुपये डंप हैं। इन ग्राम पंचायतों ने बजट जारी होने के बाद भी अभी तक एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। ऐसे ही अन्य ग्राम पंचायतों ने बजट जारी होने के बाद कुछ रुपये ही खर्च किए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि एसएनए की नियमित समीक्षा की जा रही है। खर्च में कंजूसी से न तो गांव में काम हो रहे हैं और न ही लोगों को सुविधा-सहूलियत मिल पा रही है। इससे शासन स्तर पर होने वाली समीक्षा में जिले की स्थिति खराब प्रदर्शित होती है। जल्द ही ऐसी ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।