फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   monkey

बेहोशी की हालत में सडक़ किनारे छोड़े 50 बंदर, 4 की मौत

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
monkey
शाहाबाद। जटपुरा गांव से कुछ दूरी पर स्थित गन्ना केंद्र के पास गुरुवार की सुबह 45-50 बंदर बेहोशी के हालत में पड़े देख आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पर बजरंगदल के पदाधिकारी व इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक चार बंदरों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर बंदरों के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जटपुरा गांव के पास स्थित गन्ना सेंटर के पास से सुबह गुजरे ग्रामीणों ने आधा सैकड़ा बंदर बेहोशी की हालत में पड़े देख इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि व अन्य लोगों को दी। जानकारी पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक पवन रस्तोगी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आस पास बंदर नहीं है। संभव है कि देर रात या सुबह किसी वाहन से बंदरों को किसी वाहन से बेहोशी की हालत में यहां लाकर फेंका गया हो। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि व बजरंग दल के पदाधिकारियों की ओर से तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed