फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Molestation case filed against JR doctor

Hardoi News: जेआर डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज...

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Molestation case filed against JR doctor
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में एक महिला ने अर्थो विभाग के एक डॉक्टर पर प्लास्टर रूम में छेड़छाड़ व अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ बीमार महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीएमएस ने संबंधित डॉक्टर को ओपीडी से हटाकर इमरजेंसी की ड्यूटी में लगा दिया है। वहीं पुलिस डॉक्टर की तलाश में अस्पताल के चक्कर लगा रही है। हालांकि अभी डॉक्टर पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक महिला मेडिकल कॉलेज के अर्थों विभाग में ओपीडी में डॉक्टर से कमर दर्द को लेकर परामर्श लेने के लिए पहुंची थी। जहां पर महिला ने एक जेआर डॉ.राजवीर पर प्लास्टर रूम में बुलाकर अश्लील बातें व छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। यहीं नहीं लोगों के सामने महिला ने अपनी बात को बयां किया था। जिसके बाद सीएम एस को भी मौखिक रूप से शिकायत की थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा ना जताकर महिला ने रेलवे गंज पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी थी। वहीं शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई। बताया कि डॉक्टर की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्वास्थ्य महकमा में हड़चल मची हुई है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से उधर डयूटी लगाकर झाड़ा पल्ला
डॉक्टर जेके वर्मा ने आरोप लगने के बाद डॉक्टर को अर्थो की ओपीडी से हटाकर इमरजेंसी में ड्यूटी लगाने की बात कह रहे हैं। हालांकि इस मामले में क्या सच्चाई है इस बात को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed