{"_id":"6849ba06492b2ff15b0ece31","slug":"modi-governments-11-year-tenure-is-full-of-historic-decisions-bjp-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132697-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक निर्णयों से भरा है मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक निर्णयों से भरा है मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल : भाजपा
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के बैनर तले बुधवार को शहर के महेंद्र प्लाजा में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उपलब्धियां बताई गईं।
प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि 11 साल में कई ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं। राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक पर कानून, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना जैसे कार्य हुए हैं। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने मेक इन इंडिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
सांसद जय प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आर्थिक और तकनीक के क्षेत्र में प्रगति की है। साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी दोबारा स्थापित किया है। योग व आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला है। बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि भारत के स्वर्णिम पद की यात्रा वर्ष 2014 में शुरू हुई थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त नेतृत्व देकर समावेशी विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
गरीब, युवा अन्नदाता और नारी शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के लिए हर कीमत चुकाने का संकल्प समय-समय पर दोहराया। पिछले 11 वर्ष में ऐतिहासिक फैसले हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रामबहादुर सिंह, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, डॉ. अजय सिंह, डॉ. प्रत्यूष पटेल, अविनाश चंद्र गुप्ता, विमलेश दीक्षित, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद शहीद उद्यान में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी सांसद जय प्रकाश ने किया।