फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   model road condition is not good

78 लाख से बनी मॉडल रोड जर्जर

Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
model road condition is not good
कलेक्ट्रेट मार्ग पर हुए गड्ढे और गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। दुर्दशाग्रस्त कलक्ट्रेट मार्ग मार्ग को डीएम के प्रयास से मॉडल रोड के रूप में विकसित किया गया। 78 लाख रुपये सड़क निर्माण पर खर्च किए गए लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क 109 दिन भी नहीं चल पाई। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क धंसने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अमर जवान चौक (सोल्जर बोर्ड चौराहे) से डाक बंगला तिराहे तक जाने वाली सड़क को कलक्ट्रेट मार्ग कहा जाता है। विकास भवन और कोर्ट जाने वाले लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। डीआईओएस कार्यालय भी इसी मार्ग पर है। सड़क की स्थिति बेहद खराब थी। डीएम पुलकित खरे ने इस मार्ग को शहर के मॉडल मार्ग के रूप में विकसित करने की कवायद की।
विज्ञापन

डिवाइडर का निर्माण कराने के साथ ही लाइटें भी लगवाई गईं। नगर पालिका ने लगभग 78 लाख रुपये से मार्ग का निर्माण कराया। 14 नवंबर 2019 को मार्ग बनकर तैयार हो गया। सड़क का निर्माण होने से लोगों में खुशी की लहर थी, लेकिन कुछ ही समय में सड़क के निर्माण में गुणवत्ता की खामियां सामने आने लगीं। सड़क में कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। लोगों की दुश्वारियां फिर बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार से रोड सही कराने को कहेंगे : ईओ
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि सड़क के नीचे पानी की पाइप लाइन पड़ी है, जिसमें अक्सर लीकेज हो जाता है। इसके कारण सड़क धंस जाती है। ईओ ने ये भी कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क पर गुजरते हैं, इसकी वजह से भी सड़क को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को निर्देशित करेंगे कि सड़क सही कराए।

भुगतान पर रोक को कहा : चेयरमैन
नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया कि सड़क खराब होने की जानकारी है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी की गई है और भुगतान पर रोक लगाने को कहा गया है। ठेकेदार को सड़क की मरम्मत वृहद स्तर पर कराने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed