{"_id":"6d48944208dd2d27df002e5fc64380a5","slug":"mobile-services-will-hitec-increase-bank-branches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक होंगी मोबाइल सेवाएं, बढ़ेगी बैंक शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक होंगी मोबाइल सेवाएं, बढ़ेगी बैंक शाखाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक द्वारा गांव-गांव बैंकिंग सेवाएं
विज्ञापन
पहुंचाने के साथ ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक के अनुसार बैंकिंग सेवाएं
मुहैया कराने के उद्देश्य से निजी एवं सरकारी क्षेत्र की बैंकों को प्रदेश
में करीब 3000 बैंक शाखाएं मार्च 14 तक खोलने के निर्देश दिए थे। जिसके
क्रम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी करीब 110 बैंक शाखाएं खोलने का
लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बैंक बार गांवों का एलाटमेंट कर
दिया गया था।
इसमें निजी क्षेत्र की बड़ी बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई एवं एक्सिस बैंक भी गांवों में शाखाएं खोलने का लक्ष्य दिया गया था, पर अभी तक निजी क्षेत्र की किसी भी बैंक ने अपने लक्ष्य के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शाखा नहीं खोल पाए और तैयारियां चलती रही। निजी एवं सरकारी बैंकों को निर्धारित 110 बैंक शाखाओं के लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी 85 बैंक शाखाएं खुलनी हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की बैंकों को 11 शाखाएं गांवों में खोलनी है।
एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक वाईके शुक्ला कहते हैं कि बैंक द्वारा शाखाएं खोलने की तैयारियां पूरी की जा रही है और नए साल पर बैंक गांवों के लोगों को शाखाओं का तोहफा प्रदान करेगा। एलडीएम पीके सिंह कहते है कि सभी बैंकें शाखाएं खोलने की तैयारियां कर रही हैं। उम्मीद है कि नए साल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को करीब 85 बैंक शाखाओं का तोहफा मिलेगा। जिले की प्रमुख ग्रामीण बैंक जीबीए के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि हमारी अधिकतर शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और हम वहां पर एटीएम लगाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, उम्मीद है कि नए साल पर कई शाखाओं पर एटीएम की सुविधा शुरू हो जाएगी।
उधर, डाकघरों को भी कोर बैंकिंग सेवाओं की तरह से तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने का कार्य चल रहा है। प्रधान डाकघर में सीबीएस कार्य हो चुका और अब डाक घर के ग्राहकों को एटीएम की सुविधा देने को प्रधान डाकघर में एटीएम लगाने की तैयारियां चल रही है। नए साल में एटीएम शुरू होने की उम्मींद है। उधर, मोबाइल फोन सेवा क्षेत्र में भी काफी हाईटेक सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
एक निजी कंपनी द्वारा 4जी मोबाइल सेवाओं के लिए जरूरी तैयारियों के क्रम में हरदोई शहर में भी कार्य किए जा रहे हैं। नए साल पर 4जी मोबाइल सेवाओं की सौगात मिल सकती है। उधर, बीएसएनएल द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों को नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने को ओएफसी बिछाने कार्य शुरू किया गया है। बीएसएनएल के टीडीएम संजय केसरवानी की माने तो नए साल में जिले के ग्राम पंचायतों को फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का काम करना है।