{"_id":"6751ebf3e8e0acc1fb02bf88","slug":"mnregacould-not-give-account-of-expenditure-of-rs-281-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-123473-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मनरेगा...2.81 करोड़ रुपये खर्च का नहीं दे सके हिसाब-किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मनरेगा...2.81 करोड़ रुपये खर्च का नहीं दे सके हिसाब-किताब
Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
-चालू वित्तीय वर्ष के छह माह के कार्यों और खर्च का कराया गया सोशल ऑडिट
-वसूली और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मनरेगा सेल को भेजी जा रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मनरेगा मद से कराए जाने वाले कार्यों में गांवों के जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं। काम और सामग्री की खरीदारी में ही नहीं रोजगार देने में भी मनरेगा के नियमों की अनदेखी करने से चूकते नहीं हैं।
चालू वित्तीय वर्ष में छह माह में कराए गए कार्यों और खर्च के सोशल ऑडिट में 12 विकास खंडों में 17.67 लाख रुपये का दुरुपयोग मिला है। इन विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में 2.81 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का हिसाब-किताब नहीं मिला है। टीम की ओर से किए गए सोशल ऑडिट की रिपोर्ट जारी कर दी गई है।
मनरेगा मद में जॉब कार्डधारक परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 100 दिन का काम दिए जाने की व्यवस्था दी गई है, वहीं साथ ही इसके सामग्री की खरीदारी के लिए भी मानक तय हैं। चालू वित्तीय वर्ष के छह माह में ग्राम पंचायतों की ओर से कराए गए काम और खर्च का सोशल ऑडिट कराया गया है।
विज्ञापन
टीम की ओर से किए गए सोशल ऑडिट में अब तक विकास खंड शाहाबाद, बिलग्राम, भरखनी, भरावन, कोथावां, हरियावां, संडीला, माधौगंज, बेहंदर, पिहानी, सांडी और कछौना की ग्राम पंचायतों में काम, खरीदारी और श्रमिकों को रोजगार दिए जाने में जिम्मेदारों ने मनमानी की है।
मनरेगा मद से हटकर जिम्मेदारों ने इन विकास खंडों में 17,67,371 रुपये का दुरुपयोग किया है। टीम ने इन रुपयों की संबंधित से वसूली कराए जाने की संस्तुति भी की है।
सोशल ऑडिट पोर्टल पर टीम की रिपोर्ट में इन विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में 2,81,93,263 रुपये की अनियमितता मिली है। इन रुपयों का ग्राम पंचायत में हिसाब-किताब और अभिलेख नहीं मिले हैं। सोशल ऑडिट के नोडल अधिकारी डीडीओ कमलेश कुमार ने कार्रवाई के लिए विकास खंडों की आख्या मनरेगा सेल को भेजनी शुरू कर दी है। डीडीओ ने बताया कि करीब सात विकास खंडों की आख्या भेजी जा चुकी है।
ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों में दुरुपयोग रुपये पर एक नजर :
ब्लाॅक : दुरुपयोग रुपये
शाहाबाद : 7,31,710
बिलग्राम : 4,59,491
भरखनी : 2,22,060
भरावन : 84,938
कोथावां : 73,600
हरियावां : 69,920
संडीला : 51,445
माधौगंज : 26,220
बेहंदर : 18,860
पिहानी : 15,000
सांडी : 9,757
कछौना : 4,370