फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MNREGA is the lifeline of the poor, we will fight to save it: Manju Mitra

गरीबों की जीवन रेखा है मनरेगा, बचाने को करेंगे संग्राम : मंजू मित्रा

Sat, 10 Jan 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
MNREGA is the lifeline of the poor, we will fight to save it: Manju Mitra
हरदोई। कांग्रेस सरकार में शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम का एलान किया है। इसके लिए मनरेगा बचाओ समिति गठित की गई है। समिति का जिला संयोजक मंजू मित्रा को बनाया गया है। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा है। उपेक्षा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

नघेटा रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मंजू मित्रा ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से गांव-गांव जाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उनका हक दिलाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना देश को दी। भाजपा सरकार इसे कमजोर कर गरीबों पर हमला कर रही है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार, काम की कमी और भुगतान में देरी आम बात हो गई है। संग्राम के जरिये सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, सुनीता देवी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, गोपाल पांडेय, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह कार्यक्रम होंगे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत
11 जनवरी - गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि और विरोध।
12 जनवरी - हरदोई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में जन चौपाल।
24 जनवरी - गोपामऊ क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम।
26 जनवरी - संडीला विधानसभा क्षेत्र में जन चौपाल।
3 फरवरी - ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed