फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mnrega employment slow

मनरेगा से रोजगार देने के लक्ष्य से जिला अभी दूर

Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mnrega employment slow
हरदोई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत मनरेगा में मानव दिवसों के सृजन का लक्ष्य हासिल करने में जिला पिछड़ रहा है। हाल ये है कि अभी 11 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन होना बाकी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत जिले में मनरेगा से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश थे। 5549694 मानव दिवसों के सृजन का लक्ष्य रखा गया था। ये लक्ष्य तीस सितंबर तक पूरा किया जाना था। तीन अक्तूबर को मनरेगा की ऑनलाइन रिपोर्ट बताती है कि अभी 4377498 मानव दिवसों का ही सृजन हुआ है। 1172196 मानव दिवसों का सृजन बाकी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों में औसतन 31 श्रमिक ही हर रोज कार्य कर रहे हैं, जबकि वास्तव में हर रोज 50 श्रमिक हर ग्राम पंचायत में काम पर होने चाहिए थे।
विज्ञापन

इन ब्लाकों की स्थिति बेहद खराब
मनरेगा से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम रोजगार अभियान में कुछ विकास खंडों की स्थिति बेहद खराब है। बावन में लक्ष्य के सापेक्ष 51 फीसदी, पिहानी में 57, कोथावां में 62 फीसदी, हरपालपुर में 64 फीसदी, सांडी में 68, कछौना 69, अहिरोरी में 72 फीसदी व टड़ियावां और टोडरपुर में 76 फीसदी मानव दिवसों का सृजन ही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ब्लाक लक्ष्य में अव्वल
मल्लावां, संडीला और माधौगंज विकास खंडों में शासन स्तर से जनपद के लिए निर्धारित मानव दिवसों के सृजन का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके लिए सीडीओ निधि गुप्ता वत्स और मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ब्लाकों के जिम्मेदारों को बधाई दे चुके हैं।
234 ग्राम पंचायतों में मनरेगा धड़ाम
जनपद की 234 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। सुरसा विकास खंड की 27, हरपालपुर विकास खंड की 26, शाहाबाद की 18, बावन की 6, पिहानी की 19, कोथावां की 10, अहिरोरी की 23, भरखनी की 20 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चल रहा है।
अब 23 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
प्रधानमंत्री गरीब रोजगार कल्याण अभियान अब 23 अक्तूबर तक चलेगा। पूर्व में ये अभियान तीस सितंबर तक ही चलना था। अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने और लाभान्वित करने के लिए इसे बढ़ाया गया है।

15 ब्लाकों के बीडीओ से जवाब तलब
मनरेगा उपयुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष 15 विकास खंडों की स्थिति खराब है। शनिवार रात ही सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम पचास मनरेगा श्रमिकों को कार्य पर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed