फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA wrote poignant letter to Chief Minister

विधायक ने लिखा मार्मिक पत्र: सीएम साहब, यहां चार मीट्रिक टन ऑक्सीजन हर रोज दीजिए, हम असमर्थ और असहाय साबित हो रहे

Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
सार

सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बुधवार को लखनऊ में शासन में तैनात विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात कर हरदोई को राहत दिलाने की कोशिश की।

विज्ञापन
MLA wrote poignant letter to Chief Minister
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम साहब, हरदोई जिले को रोज दो से चार मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराइये...। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिले में आक्सीजन की सप्लाई कराने की मांग की है। विधायक को भरोसा है कि उनकी मांग पर जल्द ही मुख्यमंत्री हरदोई को पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध करवा देंगे।
विज्ञापन


सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बुधवार को लखनऊ में शासन में तैनात विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात कर हरदोई को राहत दिलाने की कोशिश की।  लखनऊ में ही मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक ने लिखा है कि ऑक्सीजन के अभाव में जिला प्रशासन एल-2 अस्पताल का संचालन शुरू नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन के अभाव में बहुत सारे लोग काल के गाल में समा रहे हैं और हम सब असमर्थ और असहाय साबित हो रहे हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्राइवेट कंपनी के ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट को प्रतिदिन चार मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी जाए, तो जनपद में सौ- सौ बेड के दो एल-2 अस्पताल संचालित किए जा सकते हैं। साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। विधायक ने कहा है कि चार मीट्रिक टन ऑक्सीजन न मिल पाए तो कम से कम दो मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रतिदिन दिलवा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर से आती ऑक्सीजन, लगती है देर
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा है कि जनपद हरदोई को ऑक्सीजन हमीरपुर के ऑक्सीजन प्लांट से मिल रही है। यहां से रिफलिंग कराने के लिए हमीरपुर तक ट्रक के आने जाने में लगभग 36 से 40 घंटे का समय लग रहा है। इसके कारण जनपद के एल-2 अस्पताल में भी ऑक्सीजन समय से नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed