{"_id":"67c48d6d6541a1880a049571","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-of-the-road-to-be-built-at-a-cost-of-rs-74-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127659-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 74 लाख रुपये से बनने वाले मार्ग की विधायक ने रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 74 लाख रुपये से बनने वाले मार्ग की विधायक ने रखी आधारशिला
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरी क्षेत्र के जवाहरपुरवा से किशनपुरा तक जल्द ही 74 लाख रुपये से डामरीकृत मार्ग बनवाया जाएगा। रविवार को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विधि-विधान से मार्ग निर्माण की आधारशिला रखी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। कटरी क्षेत्र को यातायात ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल बनाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। विद्यालय भवन के लिए पांच एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। जवाहरपुरवा से किशनपुरा तक मार्ग निर्माण पर 74 लाख रुपये खर्च होंगे।
कहा कि प्रधानमंत्री के नारे सबका साथ-सबका विकास के तहत जहां वोट नहीं मिला, वहां भी विकास कार्य कराए हैं। सवायजपुर विधानसभा के बाढ़ग्रस्त इलाके में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और शिक्षा की समस्याओं को लेकर हम शासन में लड़ाई लड़ते हैं। शिलान्यास के मौके पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता किशन कुमार, अभिराम सिंह, ब्रह्मानंद दीक्षित, संजय पाठक, आशीष पांडेय, धर्मेंद्र सिंह सोनू, उवैश आलम पम्मी, मनोज कुमार, संतराम यादव, बालस्टर पाल आदि मौजूद रहे।