फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA and officials performed Govardhan Puja at Kanha Gaushala

Hardoi News: कान्हा गोशाला में विधायक और अधिकारियों ने की गोवर्धन पूजा

Thu, 23 Oct 2025 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
MLA and officials performed Govardhan Puja at Kanha Gaushala
फोटो-10-  गोशाला में गोवर्धन पूजा करते विधायक आशीष सिंह आशू एसडीएम एन राम, सीओ रवि प्रकाश सिंह।
बिलग्राम। गोवर्धन पूजा पर जरौली शेरपुर स्थित कान्हा गोशाला में बुधवार देर शाम विधायक आशीष सिंह आशू और अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। गायों को गुड़-चना और फल खिलाए।
विज्ञापन

नगर पालिका की कान्हा गोशाला में गोवर्धन पूजा में विधायक ने विधि-विधान से पूजा की और गोमाता से आशीर्वाद लिया। गायों को गुड़-चना खिलाकर उनकी सेवा की। उप जिलाधिकारी एन राम, क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, तहसीलदार यशवंत सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर और ईओ नीलाव शाल्या ने पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई जिसमें फल-फूल, चंदन और प्रसाद अर्पित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मंगतराम, नीरज गुप्ता, टोनू शर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारी, लेखपाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बुधवार को कस्बा स्थित गोवृंद गोशाला में पूजन-अर्चन किया। गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। कहा कि गाय हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। सेवा से पुण्य मिलता है। अमिरता गोशाला में ब्लाॅक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोवर्धन पूजा की। इस दौरान राज बहादुर व बुध पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed