{"_id":"6787fff94bd4a7525e0296ba","slug":"misuse-of-rs-3148-lakh-found-in-social-audit-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125445-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सोशल ऑडिट में 31.48 लाख रुपये का दुरुपयोग मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सोशल ऑडिट में 31.48 लाख रुपये का दुरुपयोग मिला
Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीडीओ ने मनरेगा सेल को भेजी रिपोर्ट, वसूली की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों में कराए जाने वाले कामों और भुगतान के सोशल ऑडिट में अब तक 31.48 लाख रुपये का दुरुपयोग सामने आया है। दुरुपयोग वाली पंचायतों के जिम्मेदारों से वसूली की भी संस्तुति की गई है। सोशल ऑडिट के नोडल अधिकारी डीडीओ ने मनरेगा सेल को अब तक के ऑडिट की रिपोर्ट प्राप्त करा दी है।
मनरेगा मद से कराए जाने वाले काम और भुगतान का चालू वित्तीय वर्ष के छह माह का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। अब तक 1,293 में से 1,263 ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट पूरा कराया जा चुका है। टीमों की ओर से दी गई रिपोर्ट में इन ग्राम पंचायतों में 31,48,255 रुपये का दुरुपयोग मिला है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ कमलेश कुमार ने संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए वसूली की संस्तुति कर दी है।
बताया गया कि सोशल ऑडिट में विकास खंड संडीला में 13,45,509, टोडरपुर में 230, बेहंदर में 18,880, भरावन में 84,938, भरखनी में 2,22,060, बिलग्राम में 5,59,491, हरियावां में 69,920, हरपालपुर में 74,400, कछौना में 4,370, शाहाबाद में 7,31,710, माधौगंज में 26,220, पिहानी में 15,000 और कोथावां में 73,800, सांडी में 9,757 व सुरसा में 12,190 रुपये का दुरुपयोग मिला है।