फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Missing woman, Jumping in the canal

नहर में कूदने की बात कह कर निकली युवती लापता

Sun, 07 Jan 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 07 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Missing woman, Jumping in the canal
युवती के नहर में कूदने की चर्चा पर लेहना नहर पुल लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पिहानी।  सौतेली मां से हुए विवाद के बाद शनिवार की अलल सुबह आत्महत्या करने की बात कह कर घर से निकली युवती लापता हो गई। उसकी चप्पलेें नहर पुल पर पड़ी पाई गईं। परिजनों का कहना है कि युवती नहर में कूद कर जान देने की बात कह कर निकली थी। मां ने कोतवाली पहुंच कर युवती की गुमशुदगी की सूचना दी। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


लेहना गांव निवासी सोनी (18) रियासत का शनिवार की सुबह सौतेली मां सलमा से घरेलू कामकाज को लेकर विवाद हो गया है। सलमा का कहना है कि गुस्से में उसने सोनी को डांट दिया जिस पर सोनी घर से निकल गई और कह गई कि वह लेहना नहर में कूद कर जान दे देगी। सलमा के मुताबिक इस पर उसने घर के अन्य सदस्यों को जगाया और सोनी की तलाश में उसके पीछे गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बताया कि खोजबीन के दौरान लेहना नहर पुल पर सोनी की चप्पलें पड़ी मिलीं। परिजन सोनी की नहर में डूबने की आशंका जता रहे हैं। दोपहर में कोतवाली पहुंच कर सलमा ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई थी। जानकारी मिली है कि परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी थी, युवती इससे नाखुश थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि जांच के साथ युवती की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सोनी रिश्ता तय होने से नाखुश थी
पिहानी। परिजनों ने बताया कि कुछ माह पहले पिता रियासत ने सोनी की शादी अपने भाई शराफत के बेटे के साथ तय की थी। मां सलमा ने बताया कि सोनी तय किए गए रिश्ते से नाखुश है। इस लिए वह नाराज होकर घर से निकली थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है सलमा और सोनी के बीच घर के काम काज को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed