फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minimum temperature jumped by four degrees in 24 hours

Hardoi News: चौबीस घंटे में चार डिग्री उछला न्यूनतम पारा

Wed, 16 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 16 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature jumped by four degrees in 24 hours
फोटो-02- अस्पताल चौराहा पर धूप से बचाव कर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन

रात में भी गर्मी का अहसास, तेज धूप और उमस के चलते बढ़ रहा न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अप्रैल में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिन में तेज धूप और उमस की वजह से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।
अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी हो रही है, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे पहले बीते 9 अप्रैल को भी न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

आसमान में छाए बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान अभी तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। रात में अभी तक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हुआ है। बीते नौ अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर था लेकिन मौसम वेधशाला के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 25:5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बावजूद तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया।

धूप की वजह से लोगों को छाता लगाकर या फिर गमछा ओढ़कर घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। गर्मी से बचाव के लिए भी लोग तमाम जतन करते नजर आए। प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा और रात में 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार के 21.8 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री अधिक रहा। बताया कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed