फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   miner ki patri fati, 100 bigha fasal doobi

माइनर की पटरी कटने से 100 बीघा फसल पानी में डूबी

Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
miner ki patri fati, 100 bigha fasal doobi
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र अंतर्गत धन्यौली के पास माइनर की पटरी शुक्रवार रात कट गई। इसके कारण आसपास के लगभग 100 बीघा खेतों में पानी भर गया। शनिवार सुबह खेत पहुंचे किसानों ने अपनी मेहनत पानी में डूबी देखी तो उनके होश उड़ गए। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद किसानों ने खुद ही माइनर की पटरी बांध दी।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों के किसान सिंचाई के लिए नहर पर ही निर्भर हैं। आम तौर पर जब खेतों में सिंचाई की जरूरत होती है तो नहर में पानी नहीं आता। इस दौरान नहर की सफाई कराई जाती है और माइनर भी दुरुस्त कराई जाती हैं। इस बार नहरों और माइनरों की सफाई में औपचारिकता निभाई गई। शुक्रवार रात धन्यौली के निकट माइनर कटने से खेतों में पानी भर गया। किसान सुरेंद्र, वीरेंद्र, बाबू, कप्तान, राजेश पंडित, राजपाल, राकेश, मुलायम, सूरजपाल, किशनपाल, संतराम, रामकिशन, नरेश के खेतों में तैयार धान की फसल में पानी भर गया। सुबह किसान खेत पहुंचे तो उन्हें फसलें डूबी दिखीं। किसानों का कहना है कि दो दिन पहले भी माइनर की पटरी से पानी रिस रहा था। सुरेंद्र, बाबू और वीरेंद्र ने मरम्मत करा दी थी। सिंचाई विभाग को जानकारी भी दी थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब फिर उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। किसानों ने पांच घंटे की मशक्कत कर किसी तरह पटरी को बांध दिया। वहीं सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राम नारायण ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed