{"_id":"92cbac3574eed95bc398e05c7ac722c8","slug":"milk-delivery-system-will-oppose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध वितरण व्यवस्था का करेंगे विरोध : आलोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध वितरण व्यवस्था का करेंगे विरोध : आलोक
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गुरुवार को
विज्ञापन
हुई बैठक में विद्यालयों में दूध वितरण के आदेश का विरोध किया गया और
टीचरों की समस्याओं के तत्काल निदान कराने की मांग की गई। जिस पर
जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने हर स्तर पर विरोध करने की बात कही ।
जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि जीपीएफ का संपूर्ण दायित्व ब्लाक लिपिकों को दिया जाए, जिससे टीचरों की व्यावहारिक कठिनाईयों को दूर किया जा सके। इस दौरान लेखाधिकारी से मांग की गई कि फार्म 16 सी, इन्कम टैक्स की वेबसाइट से लोड करके दिया जाए। इस दौरान नवीन स्थानांतरण नीति के संबंध में भी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि जो टीचर स्थानांतरण चाहते हैं, वह अपना आवेदन 10 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी के पास जमा करे दें। इस दौरान सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय का जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और भरखनी के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश दीक्षित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संचालन जिला मंत्री एमपी सिंह ने किया। इस मौके पर अनवारूल हक, आशीष दीक्षित, पुष्पेंद्र शुक्ल, मो. ताहिर, अवधेश यादव, श्रीकांत अवस्थी, विद्यानिधि, रविंदर यादव, दिलीप कुमार, अनूप दीक्षित, संदीप वर्मा, प्रभाशंकर, विनोद कुमार, अरविंद प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।