फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle-aged man died after being hit in the chest by a sharp object

Hardoi News: नुकीली वस्तु से सीने में चोट से अधेड़ की हुई थी मौत

Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man died after being hit in the chest by a sharp object
फाॅलोअप
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को अशव का सीतापुर में हुआ था एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र करता गांव निवासी अधेड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी नुकीली वस्तु से दिल फटने से मौत की बात सामने आई है। बुधवार की सुबह अधेड़ मृत अवस्था में बिस्तर पड़ा मिला था। परिजनों ने सीने में चोट का दावा भी किया था।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करता गांव निवासी सुरेंद्र यादव (46) खेती के साथ आटो भी चलाते थे। सुरेंद्र अविवाहित थे। सुरेंद्र के भाई मदनपाल, जयपाल और पृथ्वीराज सभी अलग-अलग रहते हैं। सुरेंद्र अपनी 85 वर्षीय अपनी मां के साथ रहते थे। बुधवार की सुबह वह मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन

उनके छोटे भाई पृथ्वीराज के मुताबिक, सुरेंद्र के सीने पर बीच में एक गहरा घाव दिखा था। बृहस्पतिवार को शव को एक्स-रे के लिए सीतापुर भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी नुकीली चीज से दिल फटने से मौत की बात सामने आई है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छह बीघा जमीन के लिए अक्सर होता था विवाद
सुरेंद्र की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हुई। चर्चा है कि मंगलवार की रात सुरेंद्र और उनके परिवार के लोगों में जमीन के संबंध में कहासुनी हुई थी। बुधवार की सुबह उनका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed