{"_id":"6668880cfd9b60c8850112dc","slug":"middle-aged-cyclist-dies-in-collision-with-tractor-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115625-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
संडीला। संडीला-गदौरा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक ग्राम प्रधान का चाचा है।
मांझगांव निवासी सत्य प्रकाश (58) खेती करते थे। मंगलवार को वह साइकिल से गदौरा चौराहे जा रहे थे। इसी दौरान संडीला मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके भतीजे अरुण कुमार माझगांव के प्रधान हैं। परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी विजय पांडेय ट्रैक्टर चला रहा था। तहरीर के आधार पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।