फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury is stuck at 42 degrees

पारा 42 डिग्री पर अटका, बढ़ी उमस

Tue, 12 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 12 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mercury is stuck at 42 degrees

सूरज के तेवर सोमवार को भी कम होते नजर नहीं आए।

विज्ञापन
जिसके चलते तापमान जहां 42 डिग्री पर ही अटका रहा, वहीं तपती दोपहर में लोगों को सड़काें पर चलना दूभर रहा। इधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की संभावनाएं एक बार फिर से टलती नजर आ रही हैं।

सोमवार को भी सुबह से ही बढ़े तापमान में भीषण गर्मी के अहसास से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बढ़ी उमस व सूरज की आग फेंक रही किरणों से लोग परेशान नजर आए। यही नहीं भीषण गर्मी का अहसास लोगों को पसीना-पसीना कर गया। सूरज के कड़क तेवरों से बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल दिखे।

मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को भी तापमान अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कहा कि पहले मंगलवार को बारिश की संभावनाएं लग रही थीं, पर अब ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। अभी पारे के और चढ़ने की संभावनाएं हैं। जिसके बाद गर्मी और उमस से लोगों को बेहाल होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed