फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury is stuck at 37 , summer sweat redeemed

पारा 37 पर अटका, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Tue, 23 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury is stuck at 37 , summer sweat redeemed

मुंबई और दिल्ली तक में मानसून के दस्तक देने के बाद

विज्ञापन
जनपद में गर्मी झेल रहे लोगों को भी अब बारिश का बेसब्री से इंतजार है। उमस के लगातार बढ़ने से लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द ही बारिश होने की संभावनाएं जताई है।

बताया गया कि पुरवा हवाओं के कारण वातावरण में बढ़ रही आर्द्रता से उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। दिन तो दिन अब तो रात में भी उमस भरी भीषण गर्मी होने से लोगों की नींद उड़ने लगी है। सोमवार को भी पुरवा हवा के झोंके लगातार चलने के कारण वातावरण में आर्द्रता ज्यादा रहने से भीषण उमस भरी गर्मी रही।

इसी तरह से बीती रात में उमस भरी गर्मी रहने से पसीना-पसीना हुए लोगों की आंखों से नींद गायब रही। गर्म हवा फेंकते पंखे भी राहत नहीं दिला पाए और लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार को तापमान का अधिकतम स्तर 37 तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

वातावरण में आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने से उमस भरी गर्मी हो रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। बताया कि अब जल्द ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। एक या दो दिन में बारिश के आसार प्रबल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed