फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury 44 degrees, Sunday the hottest of the season

Hardoi News: पारा 44 डिग्री, रविवार सीजन का सबसे गर्म

Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mercury 44 degrees, Sunday the hottest of the season
फोटो-01
विज्ञापन

फोटो 02

- गर्म हवाओं से राह पर चलना हुआ दूभर, दोपहर को सड़कों पर पसरा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रविवार को दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार से चार डिग्री तापमान में वृद्धि हुई। तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। अगले दो दिन यही हालात रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को लोगों को सड़क पर चलना दूभर हो गया। दोपहर में सड़क की सड़कें सूनी नजर आईं, लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने छांव व विभिन्न शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया।
विज्ञापन

पूरे दिन 12 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलती रही। वेेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार को दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो शनिवार से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिन तापमान में वृद्धि जारी रहने की संभावना है। तेज गर्म हवाएं चल सकती है। उन्होंने अनावश्यक घर से बाहर न निकले की सलाह दी है। गर्मी में बच्चों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने दे। लोग गर्मी से बचने के लिए शरीर का ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed